फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक व तीन कक्ष निरीक्षक को जेल

Thu, 23 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रियासत इंटर कालेज पंखोबारी मे डीएम प्रभु नरायन सिंह ने बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को डीएम ने नकल कराने के आरोप में एक केंद्र व्यवस्थापक व तीन कक्ष निरीक्षकों को जेल भेज दिया। जबकि एक केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल हटा दिया गया। डीएम प्रभु नरायन सिंह ने सचल दस्ते के एडीआईओएस हेमंत राव के साथ सुबह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आदर्श आरएल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवा केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल मिला। कमरे में परीक्षार्थियों की कॉपियों का मिलान किया गया तो उत्तर एक जैसे मिले। इस पर डीएम ने स्कूल की केंद्र व्यवस्थापक शांति वर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने और कक्ष निरीक्षक राजेश चौरसिया को जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वहीं धौरुखोर दयानंद सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज रामलाल नगर महादेवा में कक्ष निरीक्षक मनोज कुमार की जेब में नकल सामग्री पाई गई। जबकि दूसरे कमरे के फर्श और खिड़की के पास नकल सामग्री मिलने पर डीएम ने केंद्र व्यस्थापक राघव शरण आर्य और विद्यालय के आंतरिक सचल दस्ते के ह्दयराम को जेल भेजने का निर्देश दिया।

डीएम ने रियासत इंटर कालेज पंखोबारी और ध्रुव प्रहलाद इंटर कालेज पाकरड़ाड का भी निरीक्षण किया। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि हाईस्कूल के 221 छात्रों ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम को इंटर की भौतिक विज्ञान परीक्षा के दौरान बीआर इंटर कालेज हर्रैया में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें