फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिक्षकों पर मुकदमा

विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बस्ती कोतवाली पुलिस ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले छह शिक्षकों के विरुद्घ धोखाधड़ी, कूट रचना, अभिलेखों में हेराफेरी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो महिला शिक्षक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बस्ती जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छह शिक्षक ऐसे है जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की है। ऐेसे में उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज  किया जाए। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक राहुल दुबे पुत्र विद्याधर दूबे निवासी होलई पोस्ट वैरी जिला संतरविदासनगर, पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गड़वा कला थाना करछना इलाहाबाद, आयुष कौटिल्य और आदर्श कौटिल्य  पुत्रगण बालगोविन्द मिश्र निवासी  मकान नं0-55 जंगल सालिकराम पादरी बाजार गोरखपुर, सुमनलता चौधरी पत्नी लल्लन चौधरी निवासी बहुआ जिला बलिया, शशिप्रभा मिश्र पत्नी हरिशंकर   मिश्र निवासी गोपालपुर थाना    भटनी देवरिया के विरुद्घ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना कोतवाल  देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें