फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत

Mon, 14 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुल‌िस मीट‌िंग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी कृपाशंकर सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना की तो लापरवाह थानेदारों को चेतावनी भी दी। होली के त्यौहार को देखते हुए सभी थानेदारों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन


क्राइम मीटिंग की शुरुआत में एसपी ने पिछले माह में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। होली के  त्यौहार को ध्यान में रखते हुए समस्त थानाध्यक्षों को संवेदनशील स्थानों का  चिन्हीकरण कर सतर्कता बरतने, अपराधों में कमी लाने, घटनाओं का अनावरण करने, मादक द्रव्यों की अवैध विक्री पर रोक लगाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैरजमानती  वारंटियों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई,  प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण आदि का निर्देश दिया।

एसपी ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास कराने का भी निर्देश दिया। जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी न करने, हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं का अनावरण न करने वाले थानेदारों की एसपी ने अलग-अलग क्लास  ली। क्राइम मीटिंग के बाद एसपी ने पुलिस पेंशनरों को सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्र, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें