फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ट्रक से टकराई,चार घायल

Sun, 28 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव के पास हाइवे पर कार ओवरटेक करने के चक्कर में कार ट्रक के पीछे फंस गई। करीब एक किलोमीटर तक कार घिसटने के बाद कार टिकरिया गांव के पास छूटी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार लखनऊ से बिहार के वैशाली जा रहे दंपति और उनके दोनो बच्चे घायल हो गए। इन सभी को पहले सीएचसी विक्रमजोत और बाद में फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

रविवार सुबह बिहार के वैशाली जिले के निवासी परिवार समेत लखनऊ से घर जा रहे थे।सुबह करीब छह बजे के करीब अभी वे बस्ती जिले के खतमसराय पहुंचे थे कि गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर ओवर टेक करने के चक्कर में कार ट्रक के पीछे फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन


टिकरिया गांव के पास लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। आसपास के लोगों को देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस हादसे में कार सवार ग्राम कुंवर बिजीपुर थाना पालीपुर जिला वैशाली (बिहार) निवासी सुधीर कुमार पुत्र सुनील कुमार, उनकी पत्नी पायल व दो जुड़वा बच्चे वैभव और अतीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी मानसिंह यादव ने 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए कार को ट्रक से अलग करवाकर सीएचसी विक्रमजोत भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें