फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक भिड़ंत में एक मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
हादसे में बुजुर्ग घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छावनी। रामजानकी मार्ग पर छावनी थाने के रामरेखा पुल पर मंगलवार देर रात कार और बाइक भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। घटना मंगलवार को रात दस बजे के आसपास की है। 
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी अजीत निषाद (32) अपनी बाइक पर ख्यातजोत गांव निवासी रामदेव (35) को बैठाकर बिना हेलमेट लगाए अमोढ़ा बाजार की तरफ जा रहे थे। रात दस बजे के करीब रामरेखा नदी के पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार की कार की चपेट में बाइक आ गई। दुर्घटना में तेज ठोकर के चलते बाइक पुल की रेलिंग से टकरा कर रोड पर पलट गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। मौकै पर पहुंची पुलिस ने घटना की परिवार को जानकारी दी।  घटना स्थल पर पहुंचे परिवार के लोग रामदेव को निजी गाड़ी से जिला अस्पताल फैजाबाद ले गए और बाइक चालक अजीत निषाद को एंबुलेस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। जहां अजीत की मौत हो गई।  


पिकअप की चपेट से बाइक सवार बुजुर्ग चोटिल       
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर तहसील मुख्यालय के सामने बाइक से जा रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग शिव बालक निवासी बगडाड नानकार थाना सोनहा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे के बाद तहसील पर मौजूद भीड़ ने चालक को पकड़ कर सोनहा पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ लोगों ने इसी बीच पिकअप चालक की धुनाई भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष सुलह-समझौते में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें