फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवारी के झुलसे युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानिकचंद। 
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव के 27 वर्षीय शमीम पुत्र यासीन की शनिवार की रात मौत हो गई। नशे में धुत शमीम ने पिछले सप्ताह खुद को आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

18 नवंबर की रात में शराब के नशे में घर पहुंचे शमीम ने किसी बात पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे जलते देखकर पत्नी सबीहा को कुछ समझ में नहीं आया तो उसने एक बाल्टी पानी उसके ऊपर फेंक दिया। शमीम की मौत के बाद पत्नी, छह वर्षीय बेटा मो. नसीम और चार माह की बेटी निदा फातमा बेसहारा हो गई। माता-पिता से अलग गांव के बाहर झोपड़ी में रह रही सबीहा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों की मदद से शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें