फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई करते थे बाइक लििफ्टंग, पकड़े गए

Sat, 18 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न जिलों से ताबड़तोड़ बाइक उठाने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके कब्जे से तीन बाइक बरामद की गई, जो चोरी की बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों को पटेल चौराहे के पास से पकड़ा गया। दोनों मूल रूप से सिद्घार्थनगर के खेसरहा थानाक्षेत्र के सकारपार के रहने वाले हैं लेकिन कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरपुरी  कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहते थे। 
विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि इनमें एक सूरज मिश्रा और दूसरे का नाम शिवम उर्फ नीरज है। इनका तीसरा साथी नाटे उर्फ अफसर निवासी रहमतगंज थाना कोतवाली हाल में ही चोरी के मामले में सरेंडर करके जेल चला गया। मुखबिर की सूचना पर बड़ेवन चौराहे के पास से इन्हें बाइक सहित पकड़ा गया। पूछताछ में इन सबने बताया कि यूपी51/एएफ-9350 बाइक बड़ेवन चौराहे से, दूसरी यूपी53/बीएफ-3484 महादेव झारखंडी थाना कैंट जनपद  गोरखपुर से और तीसरी यूपी-58/के-0205 कस्बा सेमरियावां थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर से उठाए था। तलाशी में 12 बोर एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें