लालगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 41 वर्षीय रामकलेश सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई। घायल को लेकर ग्रामीण बनकटी स्थित पीएचसी पर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
राजस्व गांव कथरूआ में बतौर सफाई कर्मी तैनात रामकलेष रविवार की देर रात बाइक से अपने गांव जा रहे थे। अभी वे बनकटी स्थित पूर्वांचल बैंक के निकट पहुंचे ही थे कि अंधेरे में सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने रामकलेष को घायलावस्था में लेकर पीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।