कप्तानगंज थाना के भीटा गांव में हुए मारपीट में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
गौर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भीटा गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस टीम ने एंबुलेंस से घायलों को कप्तानगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
भीटा गांव निवासी ज्ञान दास और बुद्धिसागर के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी से हो गई, मारपीट में बदल गई। लोग लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिए। इसी दौरान बुद्धिसागर घायल हो गए। तभी उनका बेटा रोशन भी बीच-बचाव करने पहुंचा तो लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। किसी ने डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुद्धिसागर क़ा आरोप है,कि उनके पट्टीदार ज्ञानदास, अजीत, सुजीत व घर के अन्य लोग एकराय होकर उन्हें व उनके बेटे की पिटाई की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।