दुबौलिया। थाने के केवाड़ी मुस्तहकम गांव निवासी शिक्षक जय प्रकाश मिश्र के
एसबीआई खाते से ठगों ने एटीएम कार्ड का कोड नंबर पूछकर 48,995 हजार रुपये
निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से किया। इस संबंध में
कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है और न ही
इस संबध में कोई तहरीर मिली है।
जय प्रकाश मिश्र हंसराज लाल इंटर
कॉलेज गनेशपुर में शिक्षक है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया
कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह मोबाइल नं0 से 08757954484
बैंक कर्मी बनकर फोन किया और एटीएम कार्ड नंबर और कोड नंबर के बारे में
जानकारी मांगी। शिक्षक ने मांगी गई जानकारी दे दी। इसके बाद उनके खाते से
कई बार में कुल 48,995 रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली गई।
इसकी
जानकारी उन्हें तब से हुई जब एसबीआई के हेड आफिस से आए फोन पर उनके खाते से
ऑनलाइन खरीदारी की सूचना दी गई। इसके बाद सूचना से घबराए शिक्षक एसबीआई
गांधी नगर पहुंचे और खाते के बारे में जानकारी ली। बैंक की ओर से बताया गया
कि उनके खाते में रुपए नहीं है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में
कार्रवाई की मांग की है।
दुबौलिया। थाने के अमानीगंज बाजार
निवासी छोटेलाल की सात वर्षीय आराधना को राम जानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन
के टक्कर मार देने से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। वहीं दूसरी घटना में अनियंत्रित बाइक चालक ने मंगलवार को शुकुलपुरा
बाजार में तिवारीपुर निवासी महिला सुदामा देवी को टक्कर मार देने से घायल
हो गई। इलाज सीएचसी पर चल रहा है।