परशुरामपुर। हलवाईचक गांव के ईश्वरदीन की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष यादव को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। धान का बीज लेने के लिए रविवार शाम घर से निकले 28 वर्षीय ईश्वरदीन सोमवार की सुबह नेदुला गांव के पास बेहोशी की हालत में मिले।
परिवार के लोग सीएचसी परशुरामपुर ले जाते उसकी मौत हो गई। इस मामले में दिवंगत के पिता लालता प्रसाद ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर देकर नदुला गांव निवासी संतोष यादव पुत्र पहलवान यादव और दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। लालता का आरोप है कि आरोपियों ने शराब के नशे मे उसके बेटे ईश्वरदीन को मारे पीटे।
गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एसओ परशुरामपुर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी संतोष को कोहरांए गांव के पास देर रात गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य अभियुक्तों के बारे में पता लगाया जा रहा है।