फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी छात्रावास ने कानपुर को हराकर खिताब हासिल किया

Sun, 20 Dec 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा आयोजित अंतर मंडलीय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता का खिताब अमेठी छात्रावास ने कानपुर मंडल को 32 25 गोल से हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

अमेठी के लड़कों ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी लक्ष्मी नारायण रहे। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ता है। खेल स्वस्थ्य समाज की संरचना करता है। खिलाड़ी स्वस्थ रहकर ही अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला हाकी संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे रहे। इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल अमेठी व फैजाबाद के बीच खेला गया।

जिसमें अमेठी ने फैजाबाद को 36 24 गोल के अंतर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मेरठ व कानपुर के बीच हुआ जिसमें कानपुर ने मेरठ को कड़े संर्घष के बाद 27 23 गोल के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरा स्थान फैजाबाद ने हासिल किया।

निर्णायक की भूमिका मऊ के संजीव सिंह, सुल्तानपुर के प्रवीन मिश्र, हिंडाल्कों के बैजनाथ यादव व मेरठ के कुलदीप राणा ने निभाया। संचालन में रणधीर यादव, जितेंद्र पटेल, रामकुमार, रसीद अहमद, शिवशंकर, शैलेंद्र पांडेय, मंटू श्रीवास्तव, शब्सा खातून, सुगंध यादव, संहिता चौधरी, अराधना गुप्ता, राजगुप्त, मोहम्मद आसिफ खान, कृष्ण कुमार सिंह व अशोक कुमार सिहं का योगदान रहा। पर्यवेक्षक के रूप में परविंदर सिंह, अजय श्रीवास्तव रहे। आयोजन का संचालन सुरेश बोनकर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें