फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Sun, 20 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट शनिवार को गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए  पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 धारूहेड़ा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला पाली निवासी मोर(15) मजदूरी करने के लिए होटल पर जा रहा था। धारूहेड़ा के निकट सड़क पार करते समय दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जांच कर्ता एएसआई सुंदर लाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को बावल स्थित पीएचसी पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें