फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाड़ी में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, फोर्स तैनात 

विज्ञापन
पहंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती/नगर बाजार। 
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बेलाड़ी-रानीपुर में गांव के पश्चिम बाग में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने को लेकर बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष दूसरे पर खुला आरोप लगाने लगा, जिसके बाद दो खेमे में बंट गए। 
विज्ञापन

लाठी-डंडे से लैस 40-45 लोग आमने-सामने होने लगे मगर तभी भारी संख्या में फोर्स वहां पहुंच गई। एसपी दिलीप कुमार, एडीएम भगवान शरण, एसडीएम के अलावा सीओ कलवारी अरविंद वर्मा के अलावा नगर और आसपास के चार थानों की एक-एक करके फोर्स पहुंचते देख ग्रामीणों का जोश ठंडा पड़ने लगा।  आनन-फानन पुरानी खंडित प्रतिमा हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की गई। बाद में गांव के सुनील कुमार आदि की तहरीर पर रानीपुर के ही साहिल और सन्नी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।         बृहस्पतिवार सुबह गांव वाले जब निकले तो क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर नजर पड़ी। आग की तरह फैली खबर पर कुछ ही मिनट में वहां भीड़ जुटने लगी। दो समूह में बंटे आसपास गांव के लोगों में तनाव बढ़ने लगा। इसी बीच निसी ने यूपी-100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। बमुश्किल 25 मिनट के भीतर एसपी, एडीएम सहित पुलिस व प्रशासनिक अमला पहुंच गया। एसपी ने बताया कि रानीपुर के सुनील कुमार, रोहन कुमार, अखिलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, शिव पूजन, संदीप गौतम, अमित गौतम के हस्ताक्षरयुक्त तहरीर पर रानीपुर के सनी सिंह व साहिल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें