कुदरहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और बसपा के कप्तानगंज क्षेत्र के विधायक
रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी सपा सत्ता के
बल पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर अभी से हर हथकंडा अपना रही है। दूसरे
दलों के प्रत्याशियों का नामांकन रोकने की तैैयारी कर रही है। सरकार
हड़बड़ी में है कि दूसरे दलों के प्रत्याशियों के नामांकन हो गए तो उनके
लिएमुश्किल हो जाएगी।
मंगलवार को कलवारी चौराहे के निकट शोभा देवी
के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बसपा नेता ने कहा कि सपा सरकार प्रदेेश
में लोकतंत्र का अपहरण कर रही है। इस सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है।
बहादुरपुर ब्लॉक से बसपा समर्थित प्रत्याशी शोभादेवी को प्रशासनिक स्तर से
लगातार दबाव डाला जा रहा है। इसको देखते हुए उनकी ओर से दाखिला याचिका में
हाईकोर्ट ने उनकी सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए आदेश दिया है। इसकी
प्रतिलिपि डीआईजी, एसपी, डीएम को दी गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि
चार कोटेदार परिवार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर जाकर जिलापूर्ति
अधिकारी दबाव डाल रहे हैं। यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है। फिर भी क्षेत्र
पंचायत सदस्य सत्ता के प्रत्याशियों के खिलाफ वोट देने का मन बना चुके हैं।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जोर
जबरदस्ती बंद नहीं हुई तो सड़क पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व
विधायक दूधराम, आद्या चौधरी भी उपस्थित रहे।