फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दुर्घटना में हुई लकड़ी कारोबारी की मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हाइवे पर पटेल चौराहे के पास कार और मोटर साइकिल की टक्कर से गणेशदत्त पांडेय की मौत होने पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। एक लग्जरी वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कारोबारी की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्दिया बुर्जुग गांव निवासी लकड़ी कारोबारी गणेश दत्त पांडेय (50) पुत्र शिवशंकर वर्ष बृहस्पतिवार को वह अपने घर से सुबह करीब 7.30 बजे बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गोरखपुर-बस्ती हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल पर तेल भरवाने जा रहे थे। तभी गोरखपुर की तरफ से आर रही लग्जरी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे गंभीर रुप से घायल गणेश दत्त पांडेय की मौत मौके पर हो गई। जबकि लग्जरी वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें