फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे आकर की खुदकुशी

विज्ञापन
घटना - फोटो : amarujala
विज्ञापन
साऊंघाट। 
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ओड़वारा निवासी युवक ने सोमवार को ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ओड़वारा के संतोष कुमार दूबे की शादी 2006 में नगर थानाक्षेत्र के मझगवां की रिंकी से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। कुछ साल तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने लगा। रिंकी ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में न्यायालय स्तर से दोनों पक्षों में सुलह हुई और रिंकी ससुराल में रहने लगी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आएदिन झगड़ा होता रहा। सोमवार की सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले संतोष ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें