फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचली महिला, मौत

विज्ञापन
महिला की मौत पर रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के मुख्य चौराहे को पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट से गंभीर घायल महिला की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। घरों और प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। 
विज्ञापन

शनिवार भोर में भीषण कोहरा था। करीब पांच बजे 40 वर्षीय शीला देवी पत्नी छट्ठी लाल साफ-सफाई के लिए निकली थी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर फोरलेन पार करने के दौरान किसी वाहन से कुचल गई। कुछ समय बाद लोगों की नजर पड़ी तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दी गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही शीला की मौत हो गई। शीला देवी लोगों के घरों, स्कूलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में साफ सफाई कर परिवार चलाती थी। घटना से पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। पांच बेटियों रेखा, संजू, मंजू, रंजू, खुशी तथा बेटा सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे मां के लिए रोते-रोते बेहोश हो जाते। मां के लिए चीख-पुकार सुनकर पहुंचते ढांढस बंधाने वाले भी इन की दशा देख अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाते। मोहल्ले के लोग भी गम में हैं। पति दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। जिसे सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें