सल्ट पुलिस ने 20 किलो 999 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेंट्रो कार में गांजा बेचने पौड़ी से रामनगर जा रहा था। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।
थानाध्यक्ष सल्ट हरीश प्रसाद ने बताया कि एसएसपी पीएन मीणा के तस्करी रोकने के सख्त निर्देश के बाद शनिवार को क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान मरचूला के पास सेंट्रो कार (पीबी/10/बीएच/6714) के चालक भोला चौधरी निवासी ललितपुर, पीरूमदारा, रामनगर नैनीताल के कब्जे से दो कट्टों में 20 किलो 999 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है। ब्यूरो