फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत--

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर पति पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी/विक्रमजोत। बांसगांव में 35 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पिता ने तहरीर देकर पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर शाम की है। बांसगांव निवासी पवन कुमार पांडेय की पत्नी मीरा देवी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो आनन-फानन पास-पड़ोस के सहयोग से अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। गांव में पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किसी ने मायके को फोन पर जानकारी दे दी। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता सोनबरसा निवासी रामरंग पाठक ने दामाद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। छावनी पुलिस ने पति पवन पांडेय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी रामरंग पाठक ने 15 वर्ष पहले बेटी मीरा की शादी बांसगांव निवासी पवन कुमार पांडेय पुत्र दीनानाथ पांडेय के साथ की थी। पिता रामरंग का आरोप है कि दामाद आएदिन मेरी लड़की को प्रताड़ित करता था, जिससे आजिज आकर उसने जहर खा लिया है। दोनों से दो छोटे बेटे हैं। इस संबंद्ध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि परिजनों के अनुसार विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रामरंग की तहरीर पर पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें