फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम संग जल मरी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम संग जल मरी मां
विज्ञापन


भानपुर/सोनहा। मझारी पश्चिम गांव में शनिरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम के साथ विवाहिता जलकर मर गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
ससुरालवालों का कहना है कि विवाहिता अजूं (25 वर्ष) पत्नी अर्जुन एक वर्षीय बेटे अनुज पर स्वंय ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अंजू के मायके वालों ने ससुराल वालो पर जलाकर मार देने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव ने शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई के लिए भेज दिया है।बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त गांव के सहज राम गौतम के घर से सुबह 11 बजे अचानक धुआं निकलते देख पडोसियो ने शोर मचाया।शोर सुनकर जुटे लोगों ने दरवाजा खोला तो कमरे के भीतर अंजू बेटे अनुज के साथ बुरी तरह झुलस चुकी थी।जिससें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुज को आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया जहां ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सहजराम को दी उस समय वह खेत में थे। सास मोजरा देवी बैंक से रुपये निकालने गई थीं। पति अर्जुन गांव की दुकान से बेटे के खाने के लिए सामान लाने गया था। अंजू के पिता छोटेलाल गौतम निवासी तेनुहार थाना भवानीगंज जिला सिद्वार्थनगर का कहना है कि घटना के कुछ ही देर पहले उनकी अंजू से बात हुई थी तब तक सब कुछ ठीक था।उन्होंने बेटी को जला कर मार डालने का आरोप लगाया है।अजूूं को दो बेटे अरून ढाई साल जो अनुज एक साल का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें