फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की चिंगारी बनी शोला, 40 बीघा गेहूं जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग, 40 बीघा गेहूं जला
विज्ञापन

फोटो
बभनान क्षेत्र के चुवाड़ गांव में दोपहर को हो रही थी मड़ाई
ट्रैक्टर, थ्रेसर, गेहूं और गन्ने की फसल भी आग से जली
गोंडा से राजस्व विभाग की टीम पहुंची, बनाई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर से निकली चिंगारी शोला बन गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर, थ्रेसर, व गेहूं से लदी ट्रॉली जल गई। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दर्जनभर किसानों की गेहूं की फसल व गन्ने की पेड़ी जलकर राख हो गई थी। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम जले हुए गेहूं के खेत के आकलन में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह कस्बे से सटे पड़ोसी जिला गोंडा के चुवाड़ गांव के भोनू के खेत में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई हो रही थी। इसी बीच थ्रेसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने आसपास के गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कि लोग कुछ समझ पाते आग में ट्रैक्टर, थ्रेसर व ट्रॉली भी जलने लगी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए लेकिन तेज हवा से आग फैल गई। इससे चुवाड़ के भोनू, विजय कुमार व सिसई रानीपुर निवासी साधु, राम लाल, राजकिशोर, अशोक कुमार, परदेसी, गंगाराम, राजकिशोर, राजेश वर्मा, त्रिलोकी के 40 बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी। इस बाबत हलका लेखपाल अजय कुमार भारती, सुरजीत कुमार ने बताया कि लगभग 11 किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जली है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें