फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तस्करी करते पकड़ाए कोच अटेंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की तस्करी करते पकड़े गए पांच कोच अटेंडेंट
विज्ञापन

- 88 हजार रुपये की शराब बरामद, खलीलाबाद स्टेशन पर तलाशी के दौरान पकड़ाए
- गोरखधाम एक्सप्रेस से ला रहे थे शराब, आबकारी व रेल एक्ट में मुकदमा दर्ज
- एक सफाईकर्मी को भी किया गया है गिरफ्तार, गोरखपुर का है रहने वाला

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां देश की खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं, वहीं आरपीएफ भी ट्रेनों में लगातार चेकिंग कर रही है। कोचों के साथ ही प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में घूमने वाले संदिग्धों की तलाशी भी ली जा रही है। शुक्रवार को खलीलाबाद स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने हरियाणा से लाई जा रही अग्रेजी शराब पकड़ी। इस मामले में पांच कोच अटेंडेंट और एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ आबकारी और रेल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव, शामराज, रवींद्र सिंह, बेचू खरवार, जितेंद्र कुशवाहा, रामशेष शुक्रवार की शाम खलीलाबाद स्टेशन पर सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। मिली जानकारी के आधार पर इनके पास से 177 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में कृष्णा शर्मा (21) शामिल है, जो सूर्य बिहार गोरखपुर का रहने वाला है और गोरखधाम एक्सप्रेस में अनुबंधित सफाईकर्मी है। इसके अलावा संजय दत्त, धर्मेंद्र निषाद, पिंटू गुप्ता, सिकंदर निषाद, आलोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी कोच अटेंडेंट हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब गोरखधाम एक्सप्रेस से हरियाणा से लाई जा रही थी। जब्त की गई शराब की कीमत 88 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें