फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के खपरीपारा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। मनकापुर-बभनान मार्ग पर खपरीपारा गांव के खेत में एक व्यक्ति का शव शनिवार को ग्रामीणों ने देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के खपरीपारा गांव के पास सड़क किनारे सरसों के खेत में कीचड़ से सनी लाश दिखी। सड़क किनारे मिली मोबाइल से शिनाख्त माधव (48) पुत्र जेठू निवासी बखरवा थाना छपिया जिला गोंडा के रूप में हुई। थोड़ी ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। माधव की हत्या की आशंका जताई है। सिर पर चोट के निशान मिले है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि पति टाइल्स लगाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले थे। अनजान नंबर से गांव के एक व्यक्ति ने फोन करके देर से आने की सूचना दी थी। रात में घर न पहुंचने पर उस मोबाइल पर फोन मिलाया तो नहीं मिला। पिता ने बताया कि उसके छोटे पुत्र खेलई की हत्या गांव के ही कुछ लोगों ने सात साल पहले मेढ़ के विवाद में की थी। जिसका मुकदमा अभी भी चल रहा है। एसओ छपिया बृजेंद्र पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें