फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक में रोडवेज बस बेकाबू, गड़ढे में गई

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छावनी। कानपुर से गोरखपुर जा रही परिवहन निगम के बांदा डिपो की बस बबुरहवा गांव के पास ओवरटेक में अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। गनीमत थी कि बस पलटी नहीं। सभी यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

दुर्घटना शनिवार भोर छावनी थाने के बबुरहवा गांव के पास हुई। लोहिया ग्रामीण सेवा बांदा डिपो की बस कानपुर से यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए जा रही थी। फोरलेन पर बबुरहवा के पास ओवरटेक के दौरान ट्रक का साइड लग गया। जिससे बस चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित हो कर हाइवे के नीचे जाकर गडढे में रुकी। हादसे के दौरान बस में 13 यात्री, चालक और परिचालक थे। बस परिचालक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 13 यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद सभी को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। बस के चालक राममिलन ग्राम लांबा थाना जमालपुर जिला फतेहपुर को हल्की चोटें लगी हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया है। सूचना के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें