फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक भिड़े, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भानपुर/वाल्टरगंज (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित बनवधिया पड़ाव के पास रविवार की भोर में तीन मालवाहक वाहनों में टक्कर हो गई। ट्रक और ट्रेलर आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना रविवार भोर करीब 3:30 बजे हुई। उस समय तेज बारिश हो रही थी। अचानक ट्रक और ट्रेलर आमने-सामने आ गए। इससे चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सके। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि आपस में चिपक गए। ट्रक के हेल्पर इमरान (23) निवासी दुबाही थाना मऊआइमा जिला इलाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक इंद्रजीत यादव उर्फ पहलवान सिंह (30) निवासी नालंदा इस्लामपुर बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पर इमरान की लाश बुरी तरह फंसी थी। घटनास्थल पर पहुंची 100 डॉयल पुलिस ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सोनहा को दी और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां इंद्रजीत की हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, इमरान के शव को पुलिस कब्जे में लेकर थाने चली गई, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के दौरान ही तीसरा ट्रेलर पीछे से भिड़ गया। चालक को हल्की चोट आई लेकिन वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर के साथ आए लोगों ने बताया कि हरिद्वार से लग्जरी वाहन लादकर गुवाहाटी जा रहा था। जबकि ट्रक सीमेंट में प्रयुक्त होने वाली क्लिंकर (सीमेंट में प्रयुक्त होने वाली छर्री) लेकर नेपाल जा रहा था कि हादसा हो गया। हादसे के बाद बस्ती-डुमरियागंज मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। सुबह करीब नौ बजे वाहनों को अलग कर रास्ता खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात चालक पर केस दर्ज
सोनहा। क्षेत्र के बनवधिया पड़ाव के निकट रविवार भोर हुए हादसे में मरने वाले इमरान के चाचा बजहुल कमर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें