फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकली महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन



सुबह टहलने निकली महिला की मौत
अज्ञात वाहन चालक रौंदते हुए भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। कस्बे में थाने के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह टहलने के दौरान दुर्घटना हुई। महिला की चीख पर वाहन चालक तेज रफ्तार में भाग निकला।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के गंगापुर शिवा नगर निवासी बेचन सिंह की पत्नी मीरा सिंह (55) मोती नगर वार्ड में बहू के साथ रहती थीं। उनकी बहू छावनी थाना के गुंडा कुंवर ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। शनिवार की भोर में मीरा सिंह टहलने के लिए सड़क पर निकलीं थीं। छुट्टा पशुओं को रोटी खिलाने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ीं अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर लोग जब तक मौके पर पहुंचे चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर ही मीरा सिंह ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कपिल मुनि सिंह ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शव को थाने भेजवाया। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। मीरा की मौत की जानकारी होते ही परिवार में हाहाकार मच गया। शुभचिंतक भी थाने पर आ पहुंचे। बलरामपुर स्थित घरवालों को भी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें