फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, सामान समेटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर, सामान समेटे
परशुरामपुर के कड़सरा में चोरी, मुकदमा दर्ज
अमरउजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव में रविवार रात घर के पीछे सीढ़ी लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए। आलमारी तोड़कर गहने समेट ले गए। पीड़ित परिवार को जानकारी सुबह घर में बिखरे सामान देखकर हुई।
विज्ञापन

चोरी की घटना कड़सरा गांव के हरीश सिंह के घर हुई। घर के पीछे लकड़ी की सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुसे तो पूरा परिवार गहरी नींद में था। सबसे पहले चोरों ने घर की बिजली काट दी, तथा अलमारी का लाकर तोड़ कर महिलाओं के गहने झुमकी, पाजेब, हार, झाला, मंगलसूत्र तथा पायल सहित अन्य सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा कि कमरे में सब कुछ तितर-बितर हुआ है। अलमारी टूटी दिखी तथा अटैची व बॉक्स घर के पीछे पड़े मिले। तत्काल डायल 100 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लिखित तहरीर परशुरामपुर थाने में दी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना का मुआयना किया। टीम ने पैर के निशान के नमूने लिए। पुलिस ने हरीश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें