फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब युवक की रेल पटरी पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गायब युवक की रेल पटरी पर मिली लाश
विज्ञापन

गौर थाने के पचलौरिया का निवासी था प्रवीण
टिनिच स्टेशन के पास सोमवार सुबह मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/टिनिच। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान गौर थाना क्षेत्र के पचलौरिया निवासी प्रवीण प्रजापति (35) के रूप में की गई। दो दिन पहले वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मौत की वजह जानने में जुटी है।
विज्ञापन

मुंबई में मेहनत मजदूरी करके परिवार पाल रहे प्रवीण कुछ ही दिन पहले गांव लौटे थे, जहां पत्नी तीन बच्चों बड़े बेटे रोहन और दो बेटियां (एक छह और दूसरी एक वर्ष) लेकर घर रहती थी। पत्नी संगीता के अनुसार वह दो दिन पहले बिना कुछ बताए घर से गायब हो गए। गांव के लोग बताते हैं कि उनमें किसी बात को लेकर विवाद था, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। चौकी प्रभारी आलोक राय का कहना है कि प्रथमदृष्टया घरेलू कलह लग रहा है। फिर भी सभी संभावनाओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें