फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की डांट से कुआनो में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेन :
विज्ञापन

अपनों से रूठकर जिंदगी से मानी हार

सुपर इंट्रो
----------
जिले के सराय इलाके की एक महिला ने मंगलवार को पति की डांट से नाराज होकर नदी में छलांग लगा दी तो पुरसिया गांव में एक किशोर पिता की डांट से आहत होकर फंदे पर झूल गया। आए दिन होने वाली ऐसी घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि हमारे पास भौतिक सुख-सुविधा के संसाधन तो बढ़ते जा रहे हैं पर हमारे भीतर से खत्म होती जा रही है आत्मीयता और सहनशीलता। मनोविश्लेषक और समाजशास्त्री भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि हमारे समाज में संवेदना का निरंतर ह्रास हो रहा है। इंसान में संवेदना ही न होगी तो इस आत्मघाती प्रवृत्ति को रोकना भी कठिन होगा। ऐसे हालात में धैर्य और खुले मन से विपरीत परिस्थितियों पर काबू पाने की कोशिश होनी चाहिए।


फोटो
पति की डांट से कुआनो में लगाई छलांग
नगर थाने के सराय गांव की है विवाहिता
देरशाम तक नदी में तलाश, नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। सराय निवासी एक 26 वर्षीय विवाहिता ने पति की डांट से खफा होकर कुआनो में मंगलवार सुबह करीब छह बजे छलांग लगा दी। मौके पर नगर व कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से पुलिस महिला को ढूंढने में देर शाम तक प्रयास करती रही लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। खबर के मुताबिक सराय निवासी महेंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी हेमा यादव का डेढ वर्षीय बेटा आरुष लेटा था। अचानक वह बेड से नीचे गिर गया। महेंद्र ने हेमा को फटकार लगा दी। कहा कि एक बच्चे को नहीं देख सकती हो। पति की यह बात हेमा को नागवार गुजरी। तैश में आकर वह मंगलवार सुबह घर से निकल कर सीधे कुआनो नदी के नए पुल पर पहुंची। जब तक लोग उसकी मंशा भांप पाते तब तक उसने छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देखकर राहगीरों ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर नगर और कोतवाली पुलिस भी गोताखोरों के साथ पहुंच गई। शाम तक घंटों मशक्कत कर नदी में तलाश की जाती रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। नगर थाना क्षेत्र के सराय निवासी महेंद्र यादव की शादी करीब आठ वर्ष पहले दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझियार निवासी राम विलास की पुत्री हेमा यादव के साथ हुई। शादी के बाद घर में सब कुछ ठीकठाक चल रहा है। एक डेढ़ वर्षीय बेटा आरुष यादव है। महेंद्र ने बताया कि घर में किसी चीज की तकलीफ नहीं है। बेटे के बेड से जमीन पर गिरने और रोने के बाद भी उस पर ध्यान नहीं देने से डांट दिया था। इससे उसने नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा लिया।
---------------
पिता की फटकार से लगा लिया फंदा, मौत
वाल्टरगंज क्षेत्र के पुरसिया गांव का मामला
कक्षा आठ का छात्र था सूर्य प्रताप ओझा
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पुरसिया गांव में पिता की डांट से आहत किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बरसात में घूमने पर पिता लक्ष्मण ओझा ने फटकार दिया था।
विज्ञापन

पुरसिया गांव के लक्ष्मण ओझा बस्ती शहर में परिवार सहित रहकर आरओ वाटर की सप्लाई करते हैं। चार बेटों में तीसरे नंबर का 14 वर्षीय सूर्य प्रताप कक्षा आठ में पढ़ता था। सोमवार को वह गांव पर था। बरसात में घूमने और भीगने पर तबीयत बिगड़ने को लेकर पिता लक्ष्मण ने डांट दिया। पिता की डांट से आहत सूर्य प्रताप रात छत के कुंडे से चारपाई के पट्टे से फंदा बनाकर झूल गया। मंगलवार सुबह बड़े पिता श्याम चंद्र ओझा ने फंदा पर लटके सूर्य प्रताप को देखकर इसकी सूचना बस्ती शहर में रह रहे परिवार को दी। फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना मिलते ही परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें