जमीन विवाद में भिड़े, दो घायल
वाल्टरगंज के नरायनपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शनिवार को जमीन में मिट्टी पाटने को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दो आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की है।
शनिवार को नरायनपुर गांव के रत्नेश शुक्ल व आनंद शुक्ल मिट्टी की पटाई कर रहे थे। मौके पर पहुंचे गांव के ही मो. इरफान ने अपनी जमीन कहकर मिट्टी पाटने से मना किया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इरफान के साथ शहजाद भी आ गए। आरोप है कि कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से प्रहार के कारण इरफान और शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में गंभीर घायल को परिवार के लोग आनन-फानन में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रत्नेश शुक्ल और आनंद को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जारी है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।