बस की चपेट में आया बाइक चालक, मौत
गुस्साए गांव के लोग ने की हाईवे जाम की कोशिश, भागा चालक
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। फोरलेन पर नगर थाने के दुबखरा के पास शनिवार करीब साढ़े छह बजे बाइक चालक बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला।
मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बस के सामने बाइक रखकर हाईवे पर जाम लगाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी अरविंद वर्मा व थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव तथा फुटहिया पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा ने समझा बुझाकर जाम हटाया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम गूमागाढ (रानीपुर)निवासी 35 वर्षीय जय प्रकाश चौधरी गोटवा की तरफ से बस्ती की ओर जा रहे थे। दुबखरा के पास पीछे से तेज रफ्तार अवध डिपो की बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। गंभीर घायल हुए जयप्रकाश ने थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे अजय चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।