फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

विज्ञापन
अर्जुन की मौत के बाद रोते हुए घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर नंबर चार के पास सोमवार को सरयू नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। एक किसी तरह नदी की लहरों से बच कर बाहर निकल आया। सवा दो घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। 
विज्ञापन

दुबौलिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि खलवा पांडेय पुरवा निवासी अर्जुन (15) पुत्र शिवकुमार, अक्षय (19) पुत्र विजय और रविंद्र (18) पुत्र गिरधारी दोपहर करीब एक बजे सरयू नदी में नहाने गए। इसी दौरान तेज बहाव की वजह से तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीनों जान बचाने के लिए हाथ-पैर मारने लगे। रवींद्र लहरों को मात देकर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन अर्जुन व अक्षय की डूबकर मौत हो गई। रविंद्र के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की मदद से दोनों की तलाश शुरू हुई। सवा दो घंटे में तलाश पूरी हुई, लेकिन तब तक अक्षय और अर्जुन की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें