फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल, सवा किलो गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

हत्थे चढ़े जौनपुर के बकरी चोर गैंग के दो गुर्गे
जिले में हुई कई चोरियों का एसपी ने किया खुलासा, दुबौलिया में पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागे थे
पचवस और अमोढ़ा में पिकअप पर भैंस लादने वाले पत्थरबाज
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलिस ने जौनपुर जिले के एक ऐसे बकरी चोर गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पिछले छह महीने से पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पिकअप लेकर भैंस चुराने, कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नकदी चुराने के साथ ही ऑटो सवार महिला का बैग चोरी की वारदात करने को इन्होंने कबूल किया।
राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पत्थर बाजी करते भागने वालों में यही बदमाश थे। इनके कब्जे से एक 315 बोर कट्टा दो कारतूस, एक चाकू और एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी पंकज कुमार ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि इनमें राजेश निवासी मुसरत थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर अपने रिश्तेदार गब्बर निवासी समथुद्दीनपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के साथ इन घटनाओं में शामिल रहा। मुखबिर की सूचना पर बड़ेवन एसबीआई के पास पकड़ा गया है। राजेश गब्बर की बुआ का लड़का है। यह सभी मिठ्ठन निवासी गुन्नौरी थाना खेतसराय जौनपुर के गिरोह में काम करते हैं। मिट्ठन ही गैंग लीडर है। जिसमें अमेठी का रहने वाला फागू, जौनपुर का अजय व सुभाष भी शामिल है। चोरी की पिकअप या बोलेरो से भैंस, बकरी या बाजार में खड़ी कार का शीशा तोड़ कर उसमें से रुपये, सामान चुराते हैं। इस वर्कआउट के लिए कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम के अलावा सर्विलांस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कई वारदात से उठा पर्दा
बड़ेवन के पास ऑटो सवार महिला का बैग चुराने और आठ फरवरी को बड़ेवन पानी की टंकी के पास कार का शीशा तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये व लैपटॉप चोरी को भी कबूला है।
13 नवंबर 2018 को अमोढ़ा गांव से एक भैंस चुराकर पिकअप में लाद लिए। पचवस में भैंस चुराते समय एक व्यक्ति जाग गया। पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने गोली चला दी। वहां से यह लोग राम जानकी मार्ग पकड़ कर रमवापुर गांव में गाड़ी रोके। वहां दो भैंस लादकर जाने लगे तो वहां पर भी लोग जाग गए। उनके ऊपर पत्थर फेंकते हुए हवाई फायरिंग करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में थाना दुबौलिया की जीप पीछा करके पकड़ना चाहती थी। मगर पुलिस पर ही पथराव कर दिया। सरकारी गाड़ी में टक्कर मारकर भाग निकले थे।

तमाम जिले की घटनाएं बकूला
25 जनवरी को उमरी अरहा मुंडेरवा से एक बोलेरो चोरी करके शाहगंज में कबाड़ी के हाथ 60 हजार में बेचा। विजरामउ शाहगंज जनपद जौनपुर से 03 बकरी, बदलापुरसुधा गांव से 03 भैंस, सुल्तानपुर सड़क किनारे से एक चार पहिया, ढकवा प्रतापगढ़ से चार पहिया व 06 बकरी, लम्मुवा चांदा सुल्तानपुर से 03 भैंस व बकरी, सुधीरगंज मऊसे 03 भैंस, गोरखपुर रामगढ़ ताल के पास 01 भैंस, शाहपुर चौराहे से 01 भैंस, रानीसराय से 03 बकरी, कादीपुर सुल्तानपुर से 02 भैंस, गोरखपुर, सुल्तानपुर से बोलेरो चोरी किए थे। इसमें दो बोलेरो शाहगंज में कपिल कबाड़ी के यहां कटी हैं। पीलाघाट सुल्तानपुर से 15 बकरी, इमिलिया घाटजौनपुर से 02 भैंस चुराए।
विज्ञापन





दो मोबाइल, सवा किलो गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार
भानपुर/सोनहा। पुलिस ने दुकानों से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को दो मोबाइल और सवा किलो गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह बरगदवा बाजार के निकट एक पुलिया से गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी राजेश कुमार निवासी सिरसिया थाना रुधौली पर चोरी के आरोप हैं। जिसने बरगदवा में मोबाइल के दुकान में छत के रास्ते घुसकर मोबाइल चुराया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टीम के उपनिरीक्षक विजय प्रताप यादव, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, धर्मवीर सिंह व मनोज यादव के साथ निकला था कि पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी दी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें