फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पटरी पर युवक की नग्न लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फोरलेन पटरी पर युवक की नग्न लाश मिली
शिनाख्त नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
छावनी थाने के शंकरपुर गांव के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शंकरपुर गांव के समीप आदर्श लाइन ढाबा के सामने युवक की नग्न लाश मिली है। शिनाख्त नहीं हो सकने से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह राहगीरों ने युवक का नग्न शव आदर्श लाइन ढाबे के पास हाईवे की पटरी पर पड़ा देखा। राहगीरों और ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि जगदम्बा यादव की सूचना पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी। पुख्ता सुराग न लगने से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास तौलिया तथा शरीर पर नीली टीशर्ट थी। फटी जींस कमर में लिपटी थी। छावनी थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि देखने से मानसिक रूप से कमजोर की लाश लगती है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि पागल की तरह सड़क पर पिछले कई दिनों से घूमता नजर आ रहा था। आशंका है कि सोमवार रात किसी वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल होकर झाड़ियों में चला गया होगा। जिसके सिर और नाक से खून बहकर जमा हुआ था। आसपास के आसपास के थानों में शव की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें