फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर भिड़े, आठ घायल
विज्ञापन

नगर थाने के कठारजंगल में विवाद
दोनों पक्षों से आठ लोग पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम कठारजंगल में मामूली विवाद में घमासान हो गया। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। दोनों की तहरीर पर आठ के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
नगर थाना क्षेत्र के कठारजंगल (रामगढ़) के रामसागर ने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घर के सामने खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही प्रमोद, गुरुदास, राम शब्द, धर्मराज पहुंचे और विवाद करने लगे। गाली-गलौज का विरोध किया तो मारने-पीटने लगे। शोर पर दौड़े परिवार के छोटेलाल, रोहित, सुनील, प्रमिला, मंजू और नीरज पर भी हमलावर हो गए, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राम शब्द ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि खेत में गंदगी फेंकने के विरोध पर छोटेलाल, रोहित, मगन व रामसागर गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो एकराय होकर मारने पीटने लगे। शोर मचाया तो परिवार के पंकज, प्रद्युमभन व अजय बीच-बचाव करने पहुंचे। इन लोगों ने सभी के साथ मारपीट की। पुलिस ने रामसागर की तहरीर पर प्रमोद, गुरुदास, राम शब्द व धर्मराज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, राम शब्द की तहरीर पर छोटेलाल, रोहित, मगन व रामसागर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारने-पीटने का आरोप
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी सीताशरण त्रिपाठी ने नगर पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मंगलवार को गांव के ही एक युवक के घर गया था। वहां से जब लौट रहा था, तभी गांव के ही राकेश शुक्ला ने पीछे से सिर पर डंडे से वारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राकेश के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें