फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रयू में डूब रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू में डूब रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के बसई के कैथोलिया की निवासी है महिला
पुलिस ने परिवार के लोगों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत लोलपुर बांध के किनारे मंगलवार की शाम सरयू नदी में बह रही एक महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। उसे किनारे लेकर आए। प्रयास के बाद उसे होश आया तो उसने खुद को संतकबीरनगर जिले के थाना छपिया के ग्राम बसई के कैथोलिया का बताया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के शिव प्रसाद के घर में उसे सुरक्षित कर दिया, मगर सुबह उसके परिवार के लोग लेकर चले गए।
विज्ञापन

देर शाम किसी कार्य से गौरियानैन की दो महिलाएं सरयू तट पर गईं थीं। इसी बीच उनकी नजर नदी में बह रही महिला पर पड़ी। वे शोर मचाने लगीं। वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद महिला को निकालने के लिए ग्रामीण नाव आदि लेकर पानी में उतरे। खासी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। पानी में डूबने के कारण महिला बेहोश थी, मगर प्रयास के बाद उसे होश आ गया। महिला ने अपना नाम सावित्री व उक्त पता बताया। इसी बीच किसी ने डायल-100 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से महिला ने बताया कि अयोध्या स्थित नेत्र अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। सरयू में स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह धारा में बह गई। पानी में गिरते ही वह बेहोश हो गई। वह यहां तक कैसे पहुंची पता नहीं है। पुलिस की सूचना पर सावित्री के पति दयाराम निषाद मंगलवार की सुबह चौकी विक्रमजोत पहुंच अपनी पत्नी को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें