फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
मेडिकोलीगल में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि
29 जून को कप्तानगंज में दर्ज हुआ था मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। कप्तानगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। रेप की पुष्टि होने के साथ ही मेडिकोलीगल में गर्भवती होने के बात सामने आई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदानन्द पाण्डेय ने बताया कि दुबौला पुलिस चौकी क्षेत्र की एक किशोरी के पिता ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित की तहरीर पर सुरेश पर अपहरण का मुकदमा 29 जून को दर्ज हुआ था। आरोपी युवक व अपह्त किशोरी की तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले ही आरोपी ने खुद ही किशोरी को गांव के पास लाकर छोड़ दिया था। जिसका महिला पुलिस की अभिरक्षा में में मेडिकोलीगल कराया गया। साथ ही आरोपी सुरेश की तलाश की जा रही थी। शनिवार दोपहर कप्तानगंज चौराहे पर एसआई आनन्द कुमार व राजकिशोर यादव की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें