फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए आफिस में ताला लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। जमा रकम की भुगतान के लिए सहारा फाइनेंसियल कार्पोरेशन ऑफिस का चक्कर लगा रहे ग्राहकों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। नाराज ग्राहकों ने संदीप जायसवाल रवि के नेतृत्व में आफिस में ताला बंद कर विरोध जताया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रुधौली पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि कस्बे के अजीम अहमद, ब्रह्मदेव चौधरी, हरिपूजन, दिलीप कुमार, पप्पू गुप्ता, शंभू, नसीर, रवि जायसवाल, रामकुमार सहित कई ग्राहकों का कहना है कि उनकी गाढ़ी कमाई कस्बे की सहारा कार्यालय में फंसी है। कई महीने से ग्राहक बैंक के चक्कर काट रहे हैं। जब भी ऑफिस पर भुगतान के लिए जाते हैं तो शाखा प्रबंधक परमानंद दूबे भुगतान की एक नई तारीख दे देते हैं। इससे गुस्साए ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक को अंदर बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण देव सिंह ने शाखा प्रबंधक को थाने पर बुलाया जहां एक से डेढ़ माह के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। ग्राहक वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें