फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बाइक की डिग्गी से उड़ाए 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र स्थित अमवार इलाहाबाद बैंक शाखा से बुधवार को झारो के प्रधान धर्मेंद्र पाल की बाइक की डिक्की में रखे 48 हजार 650 रुपये उचक्कों ने उड़ा दिए। प्रधान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उचक्के की तलाश कर रही है। बता दें कि पिछले दस दिनों के भीतर इलाहाबाद बैंक शाखा अमवार और दुद्धी बैंक के सामने दो लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। एक सप्ताह पहले पिछले तहसील दिवस के दिन बीडऱ गांव की आदिवासी महिला बुधनी देवी ने इलाहाबाद बैंक शाखा दुद्धी से प्रधानमंत्री आवास का प्रथम क़िस्त 44 हजार निकाली थी और जैसे ही अपने लड़के के साथ बाहर निकली पहले से ताक में बाइक सवार लुटेरे उसके झोले को छीनकर भाग गए। कोतवाली पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक पता नहीं चल सका। बल्कि फिर से बुधवार की शाम इलाहाबाद बैंक शाखा अमवार से ग्राम प्रधान झारो धर्मेंद्र पाल ने 48 हजार 650 रुपये निकाल कर बाइक की डिग्गी में रखा और किसी काम से पुन: बैंक गया तो बाइक की डिक्की से रुपये गायब मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें