फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... केस डायरी फीडिग में बस्ती अव्वल,कर्मियों को शाबाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

केस डायरी फीडिंग में बस्ती अव्वल
पांच कर्मियों को एसपी ने दिया नकद पुरस्कार
विवेचना डिजिटलेशन में 87.39 प्रतिशत फीडिंग की गई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलिस का कायाकल्प करने वाले क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम यानी सीसीटीएनएस पोर्टल पर कम्प्यूटराइज केस डायरी फीडिंग में जिले का प्रदर्शन अव्वल रहा। 87.39 प्रतिशत के साथ सूबे में पहला मुकाम हासिल करने से गदगद एसपी पंकज कुमार ने पुलिस कार्यालय समेत सभी सर्किल आफिस के सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स को विवेचना डिजिटलेशन के लिए पुरस्कृत किया है।
जनपदीय कोऑर्डिनेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार वर्मा सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि शंकर यादव थाना रुधौली, अभिषेक कुमार सिंह कलवारी, कोतवाली के ऑपरेटर जितेंद्र सिंह एवं सुनील कुमार चौहान सीसीटीएनएस कार्यालय पुलिस लाइंस को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीसीटीएनएस पोर्टल पुलिस से संबंधित सभी कार्रवाई ऑनलाइन व ऑफलाइन करने की सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोशन में आसानी
इस तरह के पुरस्कार तरक्की में काफी काम आएंगे। क्योंकि थानों और पुलिस अधिकारियों के ऑफिस में तैनात ऐसे सीसीटीएनएस कर्मचारियों (पुलिसकर्मियों) के प्रमोशन में अंक देने की व्यवस्था है। पुलिस रिकॉर्ड का डिजिटेशन करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के योगदान की समीक्षा कर उनके कार्यों को कैरेक्टर रोल में दर्ज किए जाने का प्रावधान है। एडीजी टेक्निकल सर्विसेस ने सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी व एसपी रेलवे को सीसीटीएनएस लागू होने के कुछ ही समय बाद निर्देश दिए थे।
----------
वीरेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें