बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरहा निवासी 24 वर्षीय सूरज की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां गिरजा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज को बुधवार को उसके कथित प्रेमिका व उसके परिवार के लोगों ने बाजार में पिटाई कर दी थी। इसके बाद उन लोगों ने चौकी पर तहरीर दी। देर शाम चौकी की पुलिस ने सूरज व उसकी मां को बुलाया और उस पर अनावश्यक दबाव बनाया। वहां से आने के बाद जब मां बेटा ने लोगों से सहयोग मांगा तो लोगों ने उन्हें सुनने के बजाय नजरंदाज कर दिया। रात को रोज की तरह सूरज खाना खाने के बाद स्कूल पर सोने गया, जहां सुबह गांव के दक्षिण एक पेड़ पर उसका लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक के जेब से सुसाइट नोट बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में गहन जांच पड़ताल के बाद मृतक के मां की तहरीर पर गांव की सुंदरी, दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरहरपुर गांव निवासी सुंदरी के जीजा, थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी जंग बहादुर के अलावा कुदरहा गांव निवासी राम नायक, राम सूरत, झिन्ने लाल व मोती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।