फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बसडिलिया और ढढौआ मेहनिया में कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद/बभनान (बस्ती)। वाल्टऱगंज थाना क्षेत्र के बसडिलिया और बभनान क्षेत्र के ढढौआ मेहनिया गांव में चोटी कटनाने का मामला प्रकाश में आया है। चोटी कटने की अफवाहों की बाजार गरम है।
विज्ञापन

मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक बसडिलिया गांव में हदीशुनिंशा पुत्री नबी मोहम्मद का बाल कटने से गांव में मचा हड़कंप मच गया। चोटी कटने की खबर जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची रात में सो रही थी। रात तीन बजे के करीब बाल कट गए। सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो बाल कटकर नीचे पड़ा था। हदीशुनिंशा का कहना है कि सिर में सनसनाहट सी महसूस हुई लेकिन रात में गर्मी की वजह से ध्यान नहीं दिया। सुबह परिवार को पता चला तो दहशत फैल गया।
बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार रात छपिया थाना क्षेत्र के ढढौआ मेहनिया गांव में महिला की चोटी कट गई। महिला केवलपता(38) पत्नी रामबचन बरामदे मे सो रही थीं। परिवार वालों के मुताबिक सुबह अपना बाल सही करने के लिए हाथ लगाया तो बाल कटे हुए थे। घटना से केवलपता काफी डर गईं। सुबह लोगों को कटी चोटी दिखाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग स्थानीय चिकित्सा के पास भी ले गए और गांव के लोग इसे कई दृश्य से देख रहे हैं।कोई घर के बाहर दीवार पर नीम की पत्ती लगा रहा है तो कोई झाड़फूंक में विश्वास जता रहा है। यह खबर जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला कि महिला के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोग तरह-तरह की चर्चा शरू कर दिए। इस घटना को लेकर गांव व आसपास के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें