सोनहा। थानाक्षेत्र में बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने के दो अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का मेडिकल कराकर परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
सोनहा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पीड़ित परिवार ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। 21 मार्च को दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 10 बजे सल्टौआ के पास स्थित ढाबे से आरोपी अभय मिश्र और अमित कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस के मुुताबिक नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गए थे।