फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम संग कुआनों में बच्चे संग कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम संग कुआनो में बच्चे संग कूदी महिला
विज्ञापन

महिला बचाई गई, डेढ़ साल का बालक लापता
कुआनो के मूड़घाट पुलस से लगाई छलांग
पारिवारिक कलह में आत्महत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कुआनो नदी के मूड़घाट पुल से शनिवार देर शाम एक महिला ने डेढ़ साल के मासूम के साथ छलांग लगा दी। महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन मासूम नदी में लापता हो गया। नदी में छलांग लगाने की सूचना पर कोतवाल एमपी चतुर्वेदी मय दलबल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने नदी में बच्चे की खोजबीन का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंधेरा होने के कारण भी तलाश अभियान में बाधा आई। देर रात तक गोताखोरों की मदद से मासूम को तलाशने का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कोपिया निवासी 25 वर्षीय रीता की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई है। पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार की शाम वह अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर मायके के लिए निकल पड़ी। इसकी जानकारी उसने फोन पर अपने भाई को दी थी। वह सवारी पकड़कर मूड़घाट तक पहुंची। यहां रीता ने बच्चे के साथ ही कुआनो नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच रीता का भाई मूड़घाट पहुंच गया। जब उसे पता चला कि बहन ने नदी में छलांग लगा दी है तो उसने किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से रीता को बचा लिया, लेकिन नदी में कूदने के दौरान रीता की गोद से अलग हुए मासूम का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें