फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ादसे ही हादसे, दो की मौत चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। परशुरामपुर और पुरानी बस्ती के पैड़ा चौराहे पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि विक्रमजोत, चेनपुरा फ्लाईओवर, पॉलीटेक्निक पर हुए हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार सुबह करीब सात बजे वेरता तिराहे के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार विनय अपने छोटे भाई 10 वर्षीय पवन निवासी सालेपुर मखौड़ा से सिकंदर की की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर सामने खंभे से टकराई। सड़क पर गिरे पवन को रौदते हुए बस आगे निकल गई। पवन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि विनय गंभीर घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो यूपी 100 नंबर पुलिस ने परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विनय को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया। इससे पहले भीड़ ने बस को रोक लिया। एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने भीड़ को शांत किया। मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने शव तथा बस को कब्जे में ले लिया और चालक राजकुमार पुत्र अज्ञात निवासी कूकनगर थाना खोडारे को भी हिरासत में लिया है।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बस्ती-बांसीमार्ग पर पैड़ा चौराहे पर हादसे में समाचार-पत्र वितरक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बसडीला निवासी 35 वर्षीय रामकृष्ण मिश्र के रूप में हुई। रामकृष्ण अखबार लेने बाइक से बस्ती जा रहे थे। गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला, यूपी डॉयल 100 की मदद से जिला अस्पताल ले गए और परिवार वालों को सूचना दी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तीसरी घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र के फोरलेन पर चेनपुरा ओवर ब्रिज के पास हुई। ट्रक चालक वाहन को पीछे कर रहा था कि बाइक सवार घनश्याम मश्रिा निवासी खाजेपुर ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक चालक नेपाल से वापस लौट कर लेखनऊ जा रहा था। टोल टैक्स कर्मचारियों से कुछ विवाद हो गया। जिसके चलते ट्रक बैक करना चाहा तो पीछे खड़े बाइक सवार घनश्याम मिश्रा चपेट में आ गए। पुलिस ने ट्रक चालक अशोक कुमार निवासी परिंदा चकरोता जिला होशियारपुर पंजाब को गाड़ी समेत कब्जे में ले लिया है।
चौथा हादसा विक्रमजोत के खतमसराय के पास दोपहर करीब तीन बजे हुआ। प्रतिनिधि के मुताबिक खतमसराय गांव के वृजेश (15वर्ष) पुत्र विमल साहू घर से किराने कि दुकान पर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी फैजाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय फैजाबाद ले जाया गया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। छावनी पुलिस के विक्रमजोत चौकी प्रभारी जेपी दुवे ने ट्रक को बस्ती की सीमा पर पकड़ लिया। चालक घनश्याम निवासी कटरा लकडमंडी थाना नवाबगंज जिला गोंडा को हिरासत में ले लिया जबकि खलासी फरार हो गया।
पांचवा हादसा हाइवे पर पालीटेक्निक चौराहे के पास हुआ। गोरखपुर से इनोआ कार की सर्विसिंग करा कर लौट रहे सिद्धार्थनगर के बढनी निवासी अब्दुल रहीम नील गाय से टकरा गए। अब्दुल घायल हुए जबकि नील गाय तत्काल मर गई। गाड़ी शमीम चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें