फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में विवाहिता को सताया,17 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। दहेज के लिए विवाहिता को सताने के मामलों में तीन थानों की पुलिस ने पतियों समेत 17 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली, सोनहा और मुंडेरवा थाने में दर्ज किए गए मामलों की पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

सोनहा थानाक्षेत्र के कोहड़ा निवासी सादमा खातून की शादी बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गनवरिया जैतापुर निवासी इस्तियाक अहमद संग हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग की जाने लगी। पिता की गरीबी का हवाला देने पर ससुराल के लोग मारपीट करने के लगे। जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित जाने लगा तो उसने सोनहा पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पति इस्तियाक अहमद, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गरवाह निवासी उर्मिला देवी ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके पति दीपक, ननद पूजा, चंद्रा, सास कौशल्या समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जबकि गौर थाने के हलुआपार निवासी रोजी ने भी ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की तहरीर दी। इसमें भी पुलिस ने पति, सास, ससुर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें