फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... ट्रक से टकराई डीसीएम,ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

ट्रक से टकराई डीसीएम, ड्राइवर की मौत
डीसीएम के खलासी की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी/बस्ती। लखनऊ से पान मसाला लादकर गोरखपुर जा रहा डीसीएम रविवार देर रात छावनी थाने के बबुरहवा के पास खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बीच में पिसकर डीसीएम चालक ने दम तोड़ दिया। जबकि जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाए गए, खलासी की हालत नाजुक बताई जा रही है। चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पान मसाले का ऑर्डर पहुंचाने के लिए रविवार रात बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाने के पेचरुआ निवासी अमित कुमार शुक्ला, डीसीएम लेकर गोरखपुर के लिए चले। डीसीएम में खलासी नेबूलाल अवस्थी भी उनके साथ सवार था। रविवार की रात 12 बजे के आसपास जब वह छावनी के बबुरहवा से गुजरने लगे, तभी उनका डीसीएम एक खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। ड्राइवर व खलासी डीसीएम के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। आसपास के ढाबों पर मौजूद दूसरे चालकों एवं यात्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला। लेकिन तब तक अमित शुक्ला की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें