फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पर केस से शिक्षक संघ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक पर केस से शिक्षक संघ नाराज
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने बैठक कर विरोध जताने का निर्णय लिया
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। पैकोलिया क्षेत्र के भैरोपुर की सहायक अध्यापिका पर दर्ज मुकदमे को लेकर शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को हुई। मुकदमे को फर्जी बताते हुए संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताने का निर्णय लिया। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आठ माह पहले मिड-डे मील के चेक पर हस्ताक्षर कराने को लेकर ग्राम प्रधान और सहायक अध्यापिका के बीच विवाद हुआ था। जिसमें सहायक अध्यापिका की तहरीर पर मारपीट व अभद्रता करने का मुकदमा पैकोलिया थाने में ग्राम प्रधान पर दर्ज कराया गया है। अब ग्राम प्रधान के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र पर हुए आदेश के बाद थाने में सहायक अध्यापिका पर छिनैती व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बैठक में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधान के दर्ज कराए मुकदमे को फर्जी बताया तथा विरोध करने का निर्णय लिया है। दर्ज मुकदमे में न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए निष्पक्ष विवेचना की मांग पुलिस से की गई है। ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बैठक में संतोष शुक्ला, कांशीराम, बाल कृष्ण मिश्र, योगेश कुमार, उमेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें