फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों से पूछा इंतजाम,अधीक्षक को नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायिक हिरासत/विचाराधीन बंदियों और सजायाफ्ता मुजरिमों के अनुमन्य व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार को आला अफसरों की टीम ने जिला कारागार का भ्रमण किया। जिला जज अनिल कुमार पुंडीर की अगुआई में डीएम अरविंद कुमार सिंह,एसपी संकल्प शर्मा और सीजेएम शैला का संयुक्त दल दोपहर गेट के भीतर दाखिल हुआ।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संतलाल के साथ न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बैरक में बंदियों की सुविधा को देखते हुए पूछताछ किया। सीजेएम शैला ने महिला बंदियों से कानूनी मदद के बारे में भी पूछा, साथ ही मां के साथ जेल काट रहे बच्चों की अच्छी तरह से देखरेख की हिदायत दी। एसपी ने बताया कि इस विजिट में आपराधिक पूछताछ या दूसरी किसी कार्रवाई के लिए नहीं थी, अलबत्ता भीतर की व्यवस्था का निरीक्षण करना उद्देश्य था। इस दौरान सभी डिप्टी जेलर व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें